हिमाचल प्रदेश के कई भागों में 25 से 30 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

24 जनवरी 2024

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार छह दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 25 व दूसरा 27 जनवरी को सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में 25 से 30 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

हालांकि, मैदानी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। उधर, राज्य में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। नौ जगह न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में हल्के बादलों के साथ धूप खिली हुई है। 25 से 27 जनवरी तक उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। जबकि 28 से 30 तक मध्य व उच्च पर्वतीय कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 30 जनवरी को मैदानी भागों में भी बारिश हो सकती है।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news