हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

18 जुलाई 2023

Road Accident Himachal Car fell into Bhadrash khad from landslide damaged road

हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। भूस्खलन से क्षतिग्रस्त ननखड़ी-पांडाधार सड़क पर शरण ढांग में सोमवार रात एक कार अनियंत्रित होकर भद्राश खड्ड में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खड्ड से निकाला। बताया जा रहा है कि पांडाधार में शिव मंदिर के पास सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा गायब हो गया है। भूस्खलन के बाद सोमवार रात को यहां कार अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। मृतकों की पहचान वीर सिंह ठाकुर पुत्र प्रताप सिंह गांव वनोला ननखड़ी, हिम्मत सिंह पुत्र सवीर दास व रतन सिंह पुत्र हरि सिंह के रूप में हुई है।

भूस्खलन के चलते ननखड़ी तहसील की 18 पंचायतों का रामपुर और शिमला दोनों से सड़क संपर्क कट गया है। भारी बारिश के कारण शरण ढांग के समीप सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया है। यातायात ठप होने से हजारों लोगों को  परेशानियों का सामना करना पड़ेगा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news