हिमाचल प्रदेश में मंत्रियों के महकमे बदलने की सुगबुगाहट फिर हुई शुरू

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

25 जून 2023

Himachal Govt: Discussion of changing the departments of ministers started again, cabinet expansion also decid

हिमाचल प्रदेश में मंत्रियों के महकमे बदलने की चर्चा फिर से छिड़ गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिल्ली से शिमला  लौटने के बाद फिर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सुक्खू ने पिछले दिनों नई दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से भेंट की है। उन्होंने केसी वेणुगोपाल, राजीव शुक्ला जैसे कई नेताओं से चर्चा की है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी कुछ नामों पर चर्चा हुई है। इनमें जिला बिलासपुर से घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर से विधायक यादविंद्र गोमा के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं।

राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा के नाम पर पेंच फंसा है कि इनमें से किसे मंत्री बनाया जाए। अब आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार तय माना जा रहा है। मंत्री पद के लिए कांग्रेस हाईकमान मुख्यमंत्री से कई नामों पर चर्चा कर चुका है। अब गेंद पूरी तरह से हाईकमान के पाले में है। कभी भी वहां से नामों की घोषणा हो सकती है। उससे पहले या बाद में राज्य में मंत्रियों के कुछ विभाग बदले जा सकते हैं। कुछ सक्रिय मंत्रियों को महत्वपूर्ण महकमे दिए जा सकते हैं तो कुछ से वापस भी लिए जा सकते हैं। नए मंत्रियों को भी कई महत्वपूर्ण विभागों को दिया जा सकता है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news