हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी के बाद अटल टनल रोहतांग के लिए यातायात फिर हुए बंद

खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो

19 जनवरी 2023

हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी के बाद अटल टनल रोहतांग यातायात के लिए फिर बंद हो गई है। अटल टनल के साउथ पोर्टल में लगभग तीन इंच बर्फबारी हुई। सोलंगनाला, धुंधी, पलचान समेत मनाली में भी हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह लाहौल घाटी में हुई भारी बर्फबारी के बाद से बंद अटल टनल रोहतांग मंगलवार को ही खुली थी। जिला प्रशासन ने आम पर्यटक वाहनों को भी अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में प्रवेश करने की अनुमति दी थी। लेकिन गुरुवार को फिर से टनल बंद करने का फैसला ले लिया गया हिमाचल प्रदेश में आठ दिनों तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान शिमला समेत आठ जिलों में तीन दिन भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Himachal Snowfall

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 जनवरी तक जिला चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और शिमला में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इस अवधि के दौरान निचले व मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Himachal Snowfall

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 20 जनवरी की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का प्रभाव हिमाचल में देखने को मिलेगा। इससे 21 से 26 जनवरी तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का क्रम बढ़ने की संभावना है 24 से 26 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इस दौरान किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू के साथ शिमला, चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर जिले व आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी हो सकती है। शिमला शहर में भी भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो

Share the news