
#हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सभी 68 सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है *
राज्य की कुल 68 सीटों में से सबसे ज्यादा भाजपा ने 62 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैंं। कांग्रेस ने 46 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी अभी केवल चार सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर सकी है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
20 अक्टूबर 2022
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सभी 68 सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। गुरुवार को छह भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इससे पहले पार्टी 62 सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। कांग्रेस ने भी ज्यादातर सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने मंगलवार को 46 सीटों पर प्रत्याशी तय कर लिए। आम आदमी पार्टी ने 20 सितंबर को चार प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी ने बुधवार रात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। दूसरी सूची में 54 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया गया है। इसके साथ ही आप अब तक कुल 58 उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। 10 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान होना बाकी है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 2017 की तरह इस बार भी सिराज सीट से भाजपा उम्मीदवार होंगे। उनके खिलाफ कांग्रेस ने चेतराम ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। 2017 में भी जयराम के खिलाफ चेतराम ही कांग्रेस उम्मीदवार थे। तब उन्हें 11 हजार से ज्यादा वोट से हार का सामना करना पड़ा था।

भाजपा के 68 तो कांग्रेस ने के 46 उम्मीदवार तय
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। भाजपा ने सभी 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। वहीं, कांग्रेस ने मंगलवार रात 46 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए। 22 सीटों पर नामों का एलान बाकी है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने 58 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। दस सीटों पर उम्मीदवारों का एलान अभी बाकी है। 2017 के विधानसभा चुनाव में 44 सीटें जीतने वाली भाजपा ने एक मंत्री समेत 11 सिटिंग विधायकों का टिकट काट दिया है। दो मंत्रियों की सीट बदली गई है। एक मंत्री की टिकट काटकर बेटे को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में छह नए चेहरों को मौका मिला है। इनमें ठियोग से कुलदीप राठौर, चौपाल से रजनीश किमटा, नगरोटा से रघुवीर बाली, चुराह से यशवंत खन्ना, बंजार से खीमी राम और झंडूता से विवेक कुमार शामिल हैं।

कांग्रेस से तीन तो भाजपा से छह महिलाओं को टिकट
कांग्रेस की पहली सूची में तीन महिलाओं को टिकट मिला है। इसमें डलहौजी से आशा कुमारी, मंडी से चंपा ठाकुर और पच्छाद से दयाल प्यारी को उतारा गया है। भाजपा ने चम्बा से इंदिरा कपूर, इंदौरा से रीता धीमान, शाहपुर से सरवीण चौधरी, पच्छाद से रीना कश्यप बड़सर से माया शर्मा और रोहड़ू से शशि बाला को उम्मीदवार बनाया है। पच्छाद सीट पर दोनों पार्टियों ने महिलाओं को टिकट दिया है। ऐसे में यहां दो महिला उम्मीदवारों में टक्कर हो सकती है।
कांग्रेस ने मौजूदा 22 विधायकों में से 21 को फिर से टिकट दिया है। सिर्फ किन्नौर विधायक को अब तक उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। किन्नौर सीट पर पार्टी ने किसी दूसरे नाम का भी अभी एलान नहीं किया है। यहां से किन्नौर विधायक जगत सिंह नेगी के साथ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी भी टिकट के दावेदार हैं।

आइये जानते हैं किस सीट से कौन-कौन से चेहरे मैदान में हैं…
| विधानसभा सीट | भाजपा उम्मीदवार | कांग्रेस उम्मीदवार | आप उम्मीदवार |
| चुराह | हंस राज | यशवंत खन्ना | नंद कुमार जरयाल |
| भरमौर | डॉक्टर जनक राम | प्रकाश चंद भारद्वाज | |
| चम्बा | इंदिरा कपूर | नीरज नैयर | शशि कांत |
| डलहौजी | डीएस ठाकुर | आशा कुमारी | मनीष सरेन |
| भट्टियात | विक्रम जरियाल | कुलदीप सिंह पठानिया | |
| नूरपुर | रणवीर सिंह (निक्का) | अजय महाजन | मनीषा कुमारी |
| इंदौरा | रीता धीमान | जगदीश बग्गा | |
| फतेहपुर | राकेश पठानिया | भवानी सिंह पठानिया | डॉ. राजन सुशांत |
| ज्वाली | संजय गुलेरिया | प्रो. चंद्र कुमार | कैप्टन बलदेव राज |
| देहरा | रमेश धवाला | मनीष धीमान | |
| जसवां प्रागपुर | विक्रम ठाकुर | सुरेंद्र सिंह मनकोटिया | साहिल चौहान |
| ज्वालामुखी | रविंद्र सिंह रवि | संजय रत्न | होशियार सिंह |
| जयसिंहपुर | रविंदर धीमन | संतोष कुमार | |
| सुलह | विपिन सिंह परमार | रविंद्र सिंह रवि | |
| नगरोटा | अरुण सिंह मेहरा (कूका) | रघुवीर बाली | ऊमाकांत डोगरा |
| कांगड़ा | पवन काजल | राज कुमार जसवाल | |
| शाहपुर | सरवीण चौधरी | केवल सिंह पठानिया | अभिषेक ठाकुर |
| धर्मशाला | राकेश चौधरी | सुधीर शर्मा | कुलवंत राणा |
| पालमपुर | त्रिलोक कपूर | आशीष बुटेल | संजय भारद्वाज |
| बैजनाथ | मुल्खराज प्रेमी | किशोरी लाल | |
| लाहौल स्पीति | डॉ. रामलाल मारकण्डेय | रवि ठाकुर | सुदर्शन जस्पा |
| मनाली | गोबिंद सिंह ठाकुर | अनुराग प्रार्थी | |
| कुल्लू | महेश्वर सिंह | सुंदर ठाकुर | शेर सिंह |
| बंजार | सुरेंदर शौरी | खीमी राम | नीरज सैणी |
| अन्नी | लोकेंद्र कुमार | इंद्र पॉल | |
| करसोग | दीपराज कपूर | भगवंत सिंह | |
| सुंदरनगर | राकेश जम्बाल | सोहन लाल ठाकुर | पूजा ठाकुर |
| नाचन | विनोद कुमार | जाबना चौहान | |
| सिराज | जयराम ठाकुर | चेतराम ठाकुर | गीता नंद ठाकुर |
| दरंग | पूरन चंद ठाकुर | कौल सिंह ठाकुर | |
| जोगिंद्रनगर | प्रकाश राणा | रवि पॉल सिंह | |
| धर्मपुर | रजत ठाकुर | राकेश मल्होत्रा | |
| मंडी | अनिल शर्मा | चंपा ठाकुर | श्याम लाल |
| बल्ह | इंद्र सिंह गांधी | प्रकाश चौधरी | ताराचंद भाटिया |
| सरकाघाट | दलीप ठाकुर | ||
| भोरंज | डॉ. अनिल धीमान | सुरेश कुमार | रंजनी कौशल |
| सुजानपुर | कैप्टन(रि.) रणजीत सिंह | राजेंद्र सिंह राणा | अनिल राणा |
| हमीरपुर | नरेंद्र ठाकुर | सुशील कुमार | |
| बड़सर | माया शर्मा | इंद्रदत्त लखनपाल | गुलशन सोनी |
| नादौन | विनय अग्निहोत्री | सुखविंद्र सिंह सुक्खू | शैंकी ठुकराल |
| चिंतपुरनी | बलबीर सिंह चौधरी | ||
| गगरेट | राकेश ठाकुर | ||
| हरोली | प्रो. राजकुमार | मुकेश अग्निहोत्री | रविंद्र पॉल सिंह मान |
| ऊना | सतपाल सिंह सत्ती | सतपाल रायजादा | राजीव गौतम |
| कुटलैहड | वीरेंद्र कंवर | अनिल मनकोटिया | |
| झंडूता | जेआर कटवाल | विवेक कुमार | सुधीर सुमन |
| घुमारवीं | राजेंद्र गर्ग | राजेश धर्माणी | राकेश चौपड़ा |
| बिलासपुर | त्रिलोक जम्बाल | अमर सिंह चौधरी | |
| श्री नैना देवजी | राणधीर शर्मा | रामलाल ठाकुर | नरेंद्र ठाकुर |
| अर्की | गोविंद राम शर्मा | संजय अवस्थी | जीतराम शर्मा |
| नालागढ़ | लखविंद्र राणा | धर्मपाल चौहान | |
| दून | परमजीत सिंह (पम्मी) | रामकुमार चौधरी | स्वर्ण सिंह सैणी |
| सोलन | डॉ. राकेश कश्यप | धनीराम शांडिल | अंजू राठौर |
| कसौली | डॉ. राजीव सैजल | विनोद सुल्तानपुरी | हरमेल धीमान |
| पच्छाद | रीना कश्यप | दयाल प्यारी | |
| नाहन | डॉ. राजीव बिंदल | अजय सोलंकी | सुनील शर्मा |
| श्री रेणुकाजी | नारायण सिंह | विनय कुमार | ले. कर्नल राम कृष्ण |
| पांवटा साहिब | सुखराम चौधरी | मनीष ठाकुर | |
| शिलाई | बलदेव तोमर | हर्षवर्धन चौहान | नाथूराम चौहान |
| चौपाल | बलबीर वर्मा | रजनीश किमटा | |
| ठियोग | अजय श्याम | कुलदीप सिंह राठौर | |
| कसुम्पटी | सुरेश भारद्वाज | अनिरुद्ध सिंह | |
| शिमला | संजय सूद | चमन प्रकाश अजटा | |
| शिमला ग्रामीण | रवि मेहता | विक्रमादित्य सिंह | प्रेम ठाकुर |
| जुब्बल-कोटखाई | चेतन बरागटा | रोहित ठाकुर | श्रीकांत चौहान |
| रामपुर | कौल नेगी | नंदलाल | उदय सिंह डोगरा |
| रोहड़ू | शशि बाला | मोहनलाल ब्राक्टा | अश्वनी कुमार |
| किन्नौर | सूरत नेगी | तरसेम सिंह |





