#हिमाचल में आज होगी नामांकन पत्रों की छंटनी| 631 उम्मीदवार ने भरा अपना नामांकन पत्र*

#हिमाचल में आज होगी नामांकन पत्रों की छंटनी| 631 उम्मीदवार ने भरा अपना नामांकन पत्र*

Himachal Election 2022 Live HP Vidhan Sabha Chunav Party Nominations List Updates In Hindi

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

27 अक्टूबर 2022

हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 631 उम्मीदवारों ने चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र भरा है। अब इनमें से कितनों ने सही और कितनों के नामांकन में त्रुटियां हैं, हिमाचल चुनाव विभाग की ओर से इसकी जानकारी साझा की जाएगी।

केंद्रीय नेता डैमेज कंट्रोल करने को लेकर हिमाचल में

भाजपा और कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेता डैमेज कंट्रोल करने को लेकर हिमाचल में है। पार्टी से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों को मनाने की पूरी कोशिश की जा रही है। बिलासपुर, करसोग, नाहन, कुल्लू, शिमला आदि विधानसभा क्षेत्रों में यह सब चल रहा है। अब वरिष्ठ नेताओं की ओर से इन निर्दलीय प्रत्याशियों को तरह-तरह की लुभावनी बातें कही जा रही हैं।

 हिमाचल में आज होगी नामांकन पत्रों की छंटनी, 631 उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में

हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 631 उम्मीदवारों ने चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र भरा है। अब इनमें से कितनों ने सही और कितनों के नामांकन में त्रुटियां हैं, हिमाचल चुनाव विभाग की ओर से इसकी जानकारी साझा की जाएगी। गलत भरे गए नामांकन रद्द हो जाएंगे। 29 अक्तूबर को प्रत्याशी अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके चलते हिमाचल में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी से बागी हुए नेताओं को मनाने में जुटे हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news