
खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो
24 मार्च 2024

हिमाचल प्रदेश में बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को नौ में से सिर्फ एक और भाजपा को दस विधायकों का आंकड़ा चाहिए है। प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में से कांग्रेस के पास अभी 34 और भाजपा के पास 25 विधायक है। नौ विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं। छह विधानसभा क्षेत्रों धर्मशाला, सुजानपुर, गगरेट, कुटलैहड़, बडसर और लाहौल-स्पीति में उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। नालागढ़, देहरा और हमीरपुर में भी एक जून 2024 को ही उपचुनाव की घोषणा जल्द होने के आसार है। उपचुनाव में अगर भाजपा ही सभी नौ सीटें जीती तो प्रदेश में फिर से राजनीतिक संकट खड़ा हो सकता है।





