
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
19 फरवरी 2023
हिमाचल प्रदेश में फरवरी में ही पहाड़ तपने लगे हैं। शिमला में बर्फबारी के महीने फरवरी में शनिवार 17 साल में सबसे गर्म दिन रहा। 18 फरवरी को राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2006 में 19 फरवरी को 22.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। शनिवार को सोलन में फरवरी में दो साल बाद सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। तापमान में बढ़ोतरी से हिमाचल के मौसम से ठंडक घट गई है। दोपहर के समय मैदानी जिलों में पसीना छूटना शुरू हो गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल प्रदेश में सर्दियों के मौसम में इस बार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम रही है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। फरवरी में प्रदेश में अभी तक सामान्य से 59 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि में 56 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इस वर्ष एक से 18 फरवरी तक 23 मिलीमीटर बारिश ही हुई है।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





