
तीन और चार दिसंबर को कुआलालंपुर में अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप हुई। द्वारिका ठाकुर ने तीन, राजकुमार ने दो कांस्य और सुरेंद्र ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
7 दिसंबर 2022
हिमाचल प्रदेश के तीन मास्टर एथलीटों ने मलयेशिया में आठ पदक जीते हैं। तीन और चार दिसंबर को कुआलालंपुर में अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप हुई। द्वारिका ठाकुर ने तीन, राजकुमार ने दो कांस्य और सुरेंद्र ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। तीनों 2023 में पोलैंड में होने वाली वर्ल्ड इंडोर चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मास्टर्स एथलीट द्वारिका ठाकुर ने 200 मीटर, 400 मीटर और 3000 मीटर में कांस्य पदक जीता। सुरेंद्र सिंह ने 3000 मीटर में रजत व 800 और 1500 मीटर में कांस्य पदक जीता। राजकुमार राणा ने 1500 और 3000 मीटर स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीता। हिमाचल प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स के अध्यक्ष रिपुदमन कौशिक ने बताया की कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के मास्टर्स खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विजेता एथलीट सात दिसंबर को भारत लौटेंगे। उन्होंने बताया कि जनवरी 2023 के प्रथम सप्ताह में होने वाली 43वीं राज्य स्तरीय हिमाचल प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में इन सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। कौशिक ने बताया कि साल्ट लेक स्टेडियम कोलकाता में होने वाली राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यह एथलीट हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व भी करेंगे। हिमाचल प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स के सचिव भीष्म चौहान ने बताया कि मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (हिमाचल प्रदेश) एकमात्र फेडरेशन है जो मान्यता प्राप्त है। 30 से अधिक आयु के खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर रहा है।





