
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
8 मार्च 2024
रश्मिधर सूद प्रदेश उपाध्यक्ष एक बयान में कहा आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर देश के लोकप्रिय यशवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहनों को लेकर सदैव भावनात्मक रिश्ता रहा है धूआ मुक्त उज्ज्वला योजना से प्रारंभ किया सफर 18 सितंबर 2023 को नारी शक्ति वंदन बिल पास होने तक रहा जहां महिलाओं को 33/ प्रतिशत आरक्षण का लाभ लोकसभा व विधानसभा में प्राप्त होगा तत्पश्चात स्वयं सहायता समूह की बहनों के प्रयास को वंदन करने का कार्यक्रम हो या आज प्रधानमंत्री जी द्वारा ₹100 की सिलेंडर की कीमतों में कटौती के आदेश हो सभी बहनों के घर के बजट को संतुलित करने का भाई द्वारा एक और प्रयास है।
हम सभी महिलाएं इसका धन्यवाद करती हैं और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मैं कांग्रेस की बहनों से भी निवेदन करूंगी कि इसका खुलकर स्वागत करें। धूआ मुक्त अच्छे स्वास्थ्य की कामना रसोई से लेकर समाज तक महिलाओं द्वारा समाज में किए जा रहे स्वयं सहायता समूह के कार्यक्रम हो या उनकी रसोई का बोझ कम करने का एक प्रयास हो माननीय प्रधानमंत्री ने हर समय हम बहनों को सम्मान दिया है। 2024 के चुनाव में सभी बहने, नरेंद्र भाई को शुभकामनाएं देगी वह दोबारा सरकार व सत्ता में आए ऐसी कामना करेंगे।
और हमें विश्वास है 2024 के पश्चात बहनों के लिए अनेक अथक प्रयास योजनाएं मोदी जी की सरकार लेकर आएगी और विकसित भारत संकल्प 2047 में महिलाओं की एक विशेष भागीदारी होगी। वह आम घरों की बहनो के लिए होगी ना कि एक विशेष परिवार की। क्योंकि सबका साथ सबका विश्वास और सबका प्रयास। और मोदी जी का साथ। हम सब उनका परिवार है। इस विश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ रही है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





