अगर जीते जी पेंशनर को नहीं मिला उनका हक तो मरने के बाद भी नहीं छोड़ेंगे सरकार और सीएम का पीछा : पेंशनर्स

#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो*

21 सितंबर 2024

प्रदेश में चल रही सुख की सरकार अब दुखी करने में लग गई है यह आरोप मंडी में आयोजित हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की 14 शाखाओ से धरना प्रदर्शन मे आये पेंशनरों ने कही उन्होंने कहा कि अब यह सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है दु:ख की बात यह है कि आज 80 से लेकर 92 वर्ष के पेंशनर्स को अपना हक मांगने के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है एसोसिएशन के प्रधान हरीश शर्मा ने कहां की वह मांगों को लेकर 9 बार मुख्यमंत्री से मिलने शिमला गए परंतु 9 बार ही निराशा हाथ लगी उन्होंने साफ कहा कि यह पहले चरण की धारणा है मुख्यमंत्री भूल जाए की पेंशनर बिखरे हुए हैं सभी एक जुट है और एक जुटता के साथ लड़ाई लड़ेंगे

उन्होंने कहा कि हमारे साथ ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने आजादी से पहले का दौर भी देखा है ऐसा ना हो कि आने वाले समय में पेंशनर्स उगर हो जाए हरीश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न विभागों के पेंशनर्स अपनी मांगों को लेकर सरकार से आर पार की लड़ाई के लिए तैयार है और अगर जीते जी पेंशनर को उनका हक नहीं मिला तो वह मरने के बाद भी सरकार और सीएम का पीछा नहीं छोड़ेंगे यदि प्रदेश सरकार के सीएम ने एरियर पेंशनरो को मरने से पहले नहीं दिया तो पेंशनर मरने के बाद भी सीएम को परेशान करेंगे जिला प्रधान ने बताया कि सरकार यदि आर्थिक संकट में है तो इसे बाहर निकलने का कोई और उपाय सरकार को ढूंढना चाहिए उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार पेंशनरों को दुखी करके सुख की सरकार का दावा कर रही है जो की सही नहीं है इस संदर्भ में उन्होंने भोपाल मंडी के माध्यम से भी एक मांग पत्र प्रदेश सरकार को प्रेषित किया है

Share the news