
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
5 जून 2023
जे0आर0 शर्मा निवासी भराड़ीघाट, जिला सोलन ने ब्यान किया कि दिन के समय जब यह अपने क्लिनिक भराड़ीघाट में उपस्थित था तो अज्ञात ट्रक चालक अपने ट्रक को लापरवाही व तेज रफ्तारी से चलाता हुआ आया तथा हेतराम निवासी दाड़लाघाट, जिला सोलन को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।
जिस कारण हेमराम को चोटें आई तथा जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया । जहां पर दौराने उपचार हेतराम उपरोक्त की मृत्यु हो गई। जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना दाड़लाघाट में अभियोग अधीन धारा 279, 337, 304-A भारतीय दण्ड़ संहिता व 187 मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत किया जाकर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





