अटल टनल रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में हुई बूंदाबांदी

मनाली। अटल टनल रोहतांग सहित प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बुधवार को बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला, सिरमौर और सोलन के कई क्षेत्राें बूंदाबांदी हुई। 22 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 23 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। ऊना में धूप खिलने से अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में बुधवार सुबह बादल छाए रहे लेकिन शाम चार बजे के बाद रोहतांग दर्रा के साथ अटल टनल रोहतांग के साउथ और नॉर्थ पोर्टल, कुंजम दर्रा, शिंकुला दर्रा समेत ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई।

सोलन शहर में हल्की बारिश शुरू, मौसम हुआ ठंडा
सोलन शहर व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हो गई है। देररात से आसमान में बादल छा गए थे, वहीं अब बारिश शुरू हो गई है। इससे मौसम अचानक ठंडा हो गया है। किसान बागवान बारिश का इंतजार कर रहे थे। क्योंकि फसलों के लिए अभी बारिश की जरूरत है। इसके अलावा बागवानों ने कई तरह के पौधे नौणी विवि के लिए हैं। बारिश के बाद उन्हें भी लगाया जा सकेगा।

सिरमौर में मौसम ने ली करवट, छाए बादल
बुधवार को एक बार फिर जिला में मौसम ने करवट ली है। एकाएक बादल छा जाने के बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू शुरू हुई है। मौसम सुहावना होने से लोगो ने राहत की सांस ली है।

अटल टनल समेत मनाली की चोटियों पर हिमपात
मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा और ऊना में बादल छाए रहे। अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा होकर निगम की बस सेवाएं सामान्य रूप से रहीं। गुरुवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर में बूंदाबांदी हुई। सोलन शहर व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 13.1, धर्मशाला में 20.0, नाहन में 19.3, सोलन में 15.5, मनाली में 12.4, कांगड़ा में 22.0 और मंडी में 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Share the news