
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
5 जून 2023

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक मंगलवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संस्थान से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समिति ने विद्यालय परिसर में विभिन्न विकास कार्यों को भी मंजूरी प्रदान की।
उपायुक्त ने कहा कि विद्यालय परिसर में जारी मरम्मत कार्य अतिशीघ्र पूरा होना चाहिए। मरम्मत कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों को भी बैठक में तलब करते हुए उपायुक्त ने कहा कि अगर यह कार्य निर्धारित अवधि में पूरा नहीं हुआ तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को इस संबंध में सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से भी लगातार संपर्क करने के निर्देश दिए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





