अदाणी एंटरप्राइजेज को 820 करोड़ रुपये का हुआ मुनाफा, पिछले वर्ष हुआ था 12 करोड़ रुपये का नुकसान

#खबर अभी अभी दिल्ली ब्यूरो*

14 फरवरी 2023

अदाणी एंटरप्राइजेज ने मंगलवार को दिसंबर तिमाही के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार समूह को 820 करोड़ रुपये का मुनाफा (Profit After Tax) हुआ है। पिछले वर्ष इसी अवधि में समूह को 12 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले की तुलना में दिसंबर 2022 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी का राजस्व 42 प्रतिशत बढ़कर 26951 करोड़ रुपये हो गया है।कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा है कि उसका EBITDA एक साल पहले की तुलना में  101 प्रतिशत बढ़कर 1968 करोड़ हो गया है। कंपनी के मजबूत नतीजों के शेयरों में भी नौ फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई है। दिसंबर तिमाही दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 26171 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले इस अवधि में कंपनी का कुल खर्च 19,047.7 करोड़ था।

#खबर अभी अभी दिल्ली ब्यूरो*

Share the news