अदालत ने अंब में हुई चोरी मामले के आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत में

#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*

22 जुलाई 2023

अंब में हुई चोरी मामले के आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शुक्रवार को आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने आरोपी को पुन: अदालत के समक्ष पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि पुलिस ने मामले में चोरी का सामान बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने नारी में एक कबाड़ व्यापारी के पास से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है। जिसने यह सामान चोरी के आरोपी से खरीदा था।

मामले में कबाड़ व्यापारी भी पुलिस रिमांड पर चल रहा है। जिसका रिमांड समाप्त होने पर शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। बता दें कि बीते छह जुलाई को आदर्श नगर अंब में चोरों ने सुरेश चंद के सूने पड़े घर में उस समय सेंधमारी करके कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया था। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*

Share the news