
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
6 मई 2023

सीनियर सेकेंडरी स्कूल लामू में शिक्षकों के रिक्त चल रहे पदों से गुस्साए विद्यार्थी शनिवार को हड़ताल पर उतर आए और सड़क पर उतर कर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। स्कूली बच्चों का दो टूक कहना है कि जब तक शिक्षकों के रिक्त पदों पर तैनाती नहीं होती, उनकी हड़ताल जारी रहेगी बच्चे लामू हिलिंग सड़क पर नारेबाजी कर रहे हैं।
इसके चलते यातायात भी ठप्प पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी होली से एक टीम मौके पर पहुंची है और बच्चों को सड़क से हटाने के लिए समझा रही है। बता दें कि इस पाठशाला को भाजपा कार्यकाल में अपग्रेड कर सीनियर सेकेंडरी का दर्जा दिया गया है। लेकिन अभी तक स्वीकृत पांच विषयों के प्रवक्ताओं की यहां नियुक्ति नहीं हो पाई है, जबकि अन्य शिक्षकों के भी कुछ पल खाली चल रहे हैं।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





