
#खबर अभी अभी जम्मू ब्यूरो*
27 सितंबर 2023

कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले के लारकीपोरा में एक गाड़ी में संदिग्ध धमाका हुआ है। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार, अनंतनाग के लारकीपोरा इलाके में बुधवार को वाहन के अंदर एक रहस्यमय विस्फोट हो गया। विस्फोट आज सुबह एक स्थानीय बाजार के पास हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सकते में आ गए। तभी लोगों ने एक गाड़ी से धुएं को उड़ते हुए देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
पुलिस और लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और अन्य वाहनों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायलों को उपचार चल रहा है। सभी घायल प्रवासी बताए जा रहे हैं। विस्फोट की प्रकृति की जांच के लिए पुलिस की टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। इस संबंध में जांच जारी है।
#खबर अभी अभी जम्मू ब्यूरो*





