
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
06 अगस्त 2024
प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 07 अगस्त को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे । यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री बुधवार को दोपहर 12.05 बजे नालदेहरा में ’हिम ईरा हाट’ का शुभारंभ करेंगे और ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनेंगे ।





