#अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर  किया जुबानी हमला।*

#अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर  किया जुबानी हमला।*

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

 29 अक्टूबर2022

अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर  किया जुबानी हमला। बोले कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार में डूबे हैं

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को शिमला में कांग्रेस पार्टी पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार में डूबे हैं। भाजपा के पास आठ साल की केंद्र व पांच साल की राज्य की सरकार है। हम विकास करते थे, कांग्रेस विरोध करती थी। कहा कि भाजपा प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प अभियान चला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आप भ्रष्टाचार में डूबी है, जबकि भाजपा ने ईमानदारी से विकास कार्य करवाए हैं। अनुराग ठाकुर ने होटल पीटरहॉफ शिमला में दूरदर्शन कॉन्क्लेव में भी भाग लिया
Share the news