अपना विद्यालय कार्यक्रम में जिला के अधिकारियों ने लिए हैं 478 स्कूल गोद

#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*

16 अक्तूबर 2024

16 अक्टूबर। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बीडीओ कार्यालय बल्ह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति सहित उनके दायित्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण विकास के कार्यों में तत्परता लाने के आदेश देते हुए कहा कि पंचायतों में जो धनराशि विकास कार्याें के लिए आवंटित की गई है उसका सही ढंग से उपयोग करना सुनिश्चित करें। अधिकारी विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण करें और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखें।
इस अवसर पर उपायुक्त ने खंड विकास कार्यालय तथा मिनी सचिवालय बल्ह में पुस्तकालय की स्थापना की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

Share the news