अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय ने दोहावली में पाया तृतीय स्थान

#खबर अभी अभी नाहन ब्यूरो*

27 मई 2024

पर्यावरण समिति द्वारा आयोजित दोहावली प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श विद्या निकेतन विद्यालय नाहन में हुआ जिसमें अरिहंत इटरनेशल विद्यालय की और से शैलजा कक्षा 12वीं की छात्रा ने प्रतियोगिता रहीम के दोहों का गायन किया। प्रतियोगिता में 13 विद्यालयों के छात्र -छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी।

जिसमें अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय की छात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की निदेशक-प्रधानाचार्य दविंदर के. साहनी ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि हम पर्यावरण समीति के धन्यवादी है, जिन्होंने विद्यार्थियों को यह मंच प्रदान किया। क्योंकि आधुनिक युग में लोगों की नैतिकता का पतन हो रहा है। ऐसे में नीतिपूर्ण दोहे छात्रों तथा समाज के लिए एक प्रेरणा है।

Share the news