अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल, नाहन का दसवीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

25 मई 2023

पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी सिरमौर जिला के नाहन स्थित अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कुल 38 विदयार्थी इस परीक्षा में बैठे थे। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।

अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की सभ्यता अत्री ने 96.57 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है । इसके पश्चात रिया और वैशाली शर्मा ने 96.29 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया व आरना भारद्वाज ने 94.71 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया । इस समाचार के बाद विद्यालय में प्रसन्नता की लहर दौड़ पड़ी  अरिहंत इंटरनेशनल
स्कूल, नाहन के निदेशक व प्रधानाचार्या श्रीमती देवेंदर साहनी जी ने छात्रों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ प्रदान की साहनी जी ने बताया कि कर्मठ छात्रों व अनुभवी शिक्षकगणों के परिश्रम से छात्रों को सफलता प्राप्त हुई है स्कूल के चेयरमैन श्री अनिल जैन जी व जनरल सेक्रेटरी श्री सचिन जैन जी ने इन छात्रों को शुभकामनाएँ दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news