अर्की के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर में विद्यार्थियों के लिए संस्कृत भाषा प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

22 मई 2023

अर्की उपमंडल अर्की के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर में शनिवार को विद्यार्थियों के लिए संस्कृत भाषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रवक्ता विजय भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता का संचालन पाठशाला के शास्त्री हेमंत भार्गव द्वारा किया गया। इस दौरान विभिन्न वर्गों में विद्यार्थियों ने श्लोक,मंत्र उच्चारण ,गायन तथा भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग गीतिका गायन में खुशबू तथा श्लोक उच्चारण में सानवी प्रथम रहे। वरिष्ठ वर्ग मंत्र उच्चारण में डॉली, संस्कृत गीतिका में दीक्षा तथा भाषण वर्ग में चित्रा तथा कुशल प्रथम रहे।

विद्यालय प्रधानाचार्य लालचंद पाल ने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ये विजेता विद्यार्थी संस्कृत अकादमी शिमला द्वारा आयोजित की जाने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news