#अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए लोगों की लग रही तारीखें*

मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए जिले के शहरी, ग्रामीण और दूर दराज क्षेत्रों से लोग उपचार के करवाने के लिए पहुंचते हैं लेकिन यहां पर सुविधाएं न मिलने से उन्हें परेशानी ही उठानी पड़ रही है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं सहित अन्य बीमारियों के मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने में खासी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। 

मेडिकल कॉलेज नाहन में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर जुटी मरीजों की भीड़। संवाद

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

 16 नवंबर 2022

 मेडिकल कॉलेज नाहन में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए लोगों की तारीखें लग रही हैं। तारीख मिलने के बाद यह निश्चित नहीं है कि उस तिथि में भी अल्ट्रासाउंड हो जाएगा। मरीज को इसके बाद भी फिर दूसरी तारीख दी जा सकती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं सहित अन्य बीमारियों के मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने में खासी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। जबकि, मेडिकल कॉलेज का रेडियोलॉजी विभाग मरीजों को समय पर सेवाएं देने की बात कह रहा है।

समय सुबह 11:40 बजे। स्थान मेडिकल कॉलेज नाहन। पंजाहल के प्रेम सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती हैं। गत 11 अक्तूबर को उसे 12 नवंबर की अल्ट्रासाउंड के लिए तारीख दी गई। 12 नवंबर को मतदान होने के चलते 14 नवंबर को टेस्ट करवाने के लिए बुलाया गया। जब 14 नवंबर को पहुंचे तो अल्ट्रासाउंड करवाने वालों की संख्या अधिक होने के चलते उन्हें आगे की तारीख दे दी गई। यही हाल अन्य बीमारियों के रोगियों का भी है। पथरी, अपेंडिक्स, रसोली आदि के मरीजों को भी तारीखें मिल रही हैं। अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर पंजीकरण के लिए रोजाना लंबी-लंबी लाइनें लगी रहती हैं।

गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए जिले के शहरी, ग्रामीण और दूर दराज क्षेत्रों से लोग उपचार के करवाने के लिए पहुंचते हैं लेकिन यहां पर सुविधाएं न मिलने से उन्हें परेशानी ही उठानी पड़ रही है। रेडियोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों के अल्ट्रासाउंड समय पर किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई मर्तबा अल्ट्रासाउंड के लिए रोगी अधिक होने से टेस्ट की तारीख में आंशिक परिवर्तन किया जाता है। गर्भवती महिलाओं की नियमानुसार नियमित रूप से जांच और टेस्ट प्राथमिकता से किए जा रहे हैं।

Share the news