#अवैध खनन पर कार्रवाई की।मौके पर कर दिया दो जेसीबी और दो टिपर को कब्जे में |*

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

7 अक्टूबर 2022

#अवैध खनन पर कार्रवाई की।मौके पर कर दिया दो जेसीबी और दो टिपर को कब्जे में |*

SDM Nalagarh siezed  two JCBs and two trucks doing illegal mining in Nalagarh's Bhatiyan

नालागढ़ (सोलन)। एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने भाटियां में अवैध खनन पर कार्रवाई की। उन्होंने मौके पर खनन कर रहीं दो जेसीबी और दो टिपर को कब्जे में लिया।
एसडीएम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति जमीन समतल करने के नाम पर खनन कर रहा है। इस पर एसडीएम में भाटियां पंचायत में दबिश दी। मौके पर दो टिपर और दो जेसीबी को खनन करते पाया गया।

एसडीएम ने जब व्यक्ति से इसका अनुमति पत्र मांगा तो वह डेढ़ मीटर का था जबकि मौके पर काफी ज्यादा खनन हो चुका था। एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई कर कार्य को बंद कर दिया और दोनों जेसीबी और टिपरों को कब्जे में ले लिया।
एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि उन्होंने चार वाहनों को सीज किया है। खनन विभाग को चारों वाहनों के चालान करने के निर्देश दिए हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news