अहिल्याबाई की उपलब्धियाँ भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हैं : संजय टंडन





खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
29 मई,25
सोलन: वीरवार सोलन मुरारी मार्केट में भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा आयोजित अहिल्याबाई होलकर की 300 स्वीं जन्म शताब्दी मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन एवं डॉक्टर राजीव बिंदल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बंदना योगी , जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु वैद्य,प्रियंका अग्रवाल महामंत्री जिला महिला मोर्चा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इस मौके पर संजय टंडन ने कहा महान शासक, समाज सुधारक और धर्मनिष्ठ रानी अहिल्याबाई होलकर (31 मई 1725 – 13 अगस्त 1795) की उपलब्धियाँ भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हैं। मालवा साम्राज्य की रानी के रूप में, उन्होंने अपने कुशल शासन, समाज कल्याण और धार्मिक कार्यों के माध्यम से एक अमिट छाप छोड़ी। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम उनकी प्रमुख उपलब्धियों को याद करते हैं।
कुशल शासन और प्रशासन
टंडन ने कहा कि अहिल्याबाई ने 1767 से 1795 तक मालवा साम्राज्य पर शासन किया। उनके शासनकाल में मालवा ने अभूतपूर्व समृद्धि और स्थिरता देखी। उन्होंने न्यायपूर्ण प्रशासन, व्यापार और कृषि को बढ़ावा दिया, जिससे प्रजा सुखी और समृद्ध रही।

होलकर ने समाज सुधार और कल्याण के बड़े काम किए : टंडन
उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने सामाजिक सुधारों पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने विधवाओं और वंचितों के उत्थान के लिए कई कदम उठाए। शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विकास में उनका योगदान उल्लेखनीय है।
होलकर का धार्मिक और सांस्कृतिक में भी बड़ा योगदान रहा, अहिल्याबाई ने देशभर में मंदिरों, धर्मशालाओं, कुओं, तालाबों और घाटों का निर्माण करवाया। काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार और अन्य धार्मिक स्थलों का विकास उनके धार्मिक समर्पण का प्रतीक है। उनकी सहिष्णुता और सभी धर्मों के प्रति सम्मान ने उन्हें जन-जन की प्रिय शासक बनाया।

होलकर महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा है : बिंदल

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि एक महिला शासक के रूप में, अहिल्याबाई ने यह सिद्ध किया कि नेतृत्व और साहस में लिंग कोई बाधा नहीं है। उनकी बुद्धिमत्ता, साहस और दृढ़ता आज भी लाखों लोगों, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। सैन्य और कूटनीतिक कौशल, अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में मालवा को आंतरिक और बाह्य खतरों से सुरक्षित रखा। उनकी कूटनीतिक नीतियों और सैन्य रणनीतियों ने साम्राज्य को मजबूत किया।अहिल्याबाई होलकर का जीवन और उनकी उपलब्धियाँ हमें यह सिखाती हैं कि सच्चा नेतृत्व जनसेवा और नैतिकता के आधार पर ही संभव है।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, पूर्व मंत्री राजीव सहजल,पूर्व विधायक के एल ठाकुर, गोविंद राम शर्मा, लखविंद्र राणा, जिला अध्यक्ष रत्न पाल सिंह, तरसेम भारती,मदन ठाकुर मंडल अध्यक्ष कंडाघाट,
भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, सुनील ठाकुर महामंत्री, सीमा कश्यप सचिव ग्रामीण मंडल , शीला , विशेष रूप से उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रियंका अग्रवाल जिला महामंत्री महिला मोर्चा द्वारा की गई।



Share the news