आखिर सोलन शहर के वार्ड नं 7 के लोगो ने क्यों कहा की नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद नही दिखा कोई फर्क

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

25 मार्च 2023

सोलन शहर की नगर निगम द्वारा कूड़ा, सफाई, सीवरेज, पानी की समस्या को लेकर बड़ी-बड़ी दावे किए जाते हैं वही दूसरी ओर वार्ड नंबर 7 के लोगो से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने कहा की सोलन शहर के नगर निगम को बने काफी वक्त बीत चुका है।

लेकिन नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद कोई भी फर्क देखने को नहीं मिला है स्थानीय लोगो ने बताया की बारिश के मौसम में लोगो को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जिससे लोगो को चलने में दिकत आती है साथ ही रास्ते को लेकर भी नगर निगम को बताया गया लेकिन अभी तक कोई भी कार्य नही करवाया गया है।

उन्होंने बताया को लोगो ने अपने पैसे लगा कर वार्ड के कार्य को करवाया है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news