
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
25 अप्रैल 2024

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह 25 अप्रैल से 1 मई तक रामपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगी। स्थानीय विधायक और वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा व अन्य पदाधिकारी भी इस दौरान उनके साथ रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अमित पाल सिंह ने बताया कि प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत रामपुर बुशहर से चुनाव प्रचार का आगाज करेंगी। प्रतिभा सिंह 25 से 30 अप्रैल तक विभिन्न पंचायतों में जनसभाएं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगी। रात्रि विश्राम रामपुर में ही रहेगा।
एक मई को प्रतिभा सिंह रामपुर में अलग-अलग संगठनात्मक बैठकें करेंगी। इसमें ब्लॉक महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस व अनुसूचित जाति विभाग की बैठकें होगी। इसके बाद प्रतिभा सिंह शिमला लौट आएंगी।





