
आज हिमाचल के चंबा आएंगे JP नड्डा, होगा
अभिनंदन: आकांक्षी जिला की मीटिंग भी लेंगे
BJP अध्यक्ष को लेकर सीनियर नेताओं से
करेंगे चर्चा
खबर अभी अभी डेस्क सोलन
19 अप्रैल,25
केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय
अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज हिमाचल
प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। BP ने चंबा में उनका
नागरिक अभिनंदन समारोह रखा है। पार्टी ने नड्डा के
स्वागत के लिए चंबा में तीन हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के जुटाने का लक्ष्य रखा है।
इसके लिए चंबा जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के
पार्टी नेताओं को भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है।
बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद एवं चंबा से
संबंध रखने वाले हर्ष महाजन के आग्रह पर नड्डा का
यह दौरा फाइनल किया गया है।
हर्ष महाजन दो दिन पहले ही नड्डा के अभिनंदन
समारोह में भीड़ जुटाने और तैयारियों के लिए चंबा
पहुंच गए हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल
कांगडा संसदीय क्षेत्र के सांसद राजीव भारद्वाज,
बीजेपी नेता विपिन सिंह परमार इत्यादि भी बीती शाम
को ही चंबा पहुंच गए हैं।
आकांक्षी जिला की मीटिंग लेंगे नड्डा
अभिनंदन समारोह के बाद जेपी नड्डा आकांक्षी जिला
की रिबयू मीटिंग लेंगे। मीटिंग खत्म होने के बाद वह
भाजपा नेताओं और वर्कर से मिलेंगे और नाइट स्टे
चंबा में ही करेंगे। आज रात को नड्डा चंबा में ही ठहरेंगे
और कल सुबह लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना
के बाद चंबा से हेलिकॉप्टर में गगल एयरपोर्ट जायेगें
वहां से फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे
नड्डा के दौरे से भाजपा में बढ़ी सियासी हलचल
गुटियाँ फिट करने लगे, नेता
जेपी नड्डा के इस दौरे से BJP में सियासी हलचल तेज
हो गई है। इस दौरान वह प्रदेश भाजपा के सीनियर
नेताओं से नए भाजपा अध्यक्ष को लेकर चर्चा कर
सकते हैं।
भाजपा प्रदेश हाईकमान चार महीने से अध्यक्ष नहीं
बना पाया है, जबकि पार्टी ने 25 दिसंबर तक अध्यक्ष
बनाने का दावा किया था। मगर भाजपा गुटबाजी की
वजह से बीजेपी अध्यक्ष तय नहीं कर पा रही है।
भाजपा नेता अध्यक्ष की रेस में शामिल है यह नेता
BJP प्रदेश में अध्यक्ष पद की रेस में कांगड़ा से सांसद
राजीव भारद्वाज और मौजूदा अध्यक्ष राजीव बिंदल
को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। इनके
अलावा राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर, विपिन सिंह
परमार, बिक्रम ठाकुर, सत्तपाल सत्ती, रणधीर शर्मा
त्रिलोक जम्वाल और इंदू गोस्वामी का नाम चर्चा में है।
पार्टी हाईकमान इनमें से किसी एक को अध्यक्ष बना
सकती है। दावेदार अधिक होने और गुटबाजी की
वजह से भाजपा हाईकमान अध्यक्ष तय नहीं कर पा
रही है ऐसे में जेपी नड्डा आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर सहमति बनाने का प्रयास भी करेगें.


