
ख़बर अभी अभी जम्मू-कश्मीर ब्यूरो
11 जून 2024
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर रविवार देर शाम हुए आतंकवादी हमला हुआ जिसमें 9 लोगों की जान चली गई. हमले के बाद आतंकी फरार हो गए जिनकी तलाश में सुरक्षा बल लगे हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सेना और CRPF की 11 टीमें ऊपरी पहाड़ी इलाके में आतंकियों की तलाश कर रहे हैं. पाकिस्तान समर्थित आतंकियों को खत्म करने के लिए सर्च ऑपरेशन तेज है. बस पर हमला करने के बाद आतंकी जंगल की ओर भाग गए थे. खबर है कि रियासी के जंगल को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है. वहां कमांडो और ड्रोन भी उतारने का काम किया गया है…..





