
#खबर अभी अभी अभी सोलन ब्यूरो*
22 मई 2024
आदर्श युवक मंडल मोहडा द्वारा नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें आदर्श युवक मंडल मोहडा के प्रधान अभिषेक शर्मा द्वारा सभी लोगो को मतदान करना कितना जरूरी है इस बारे में में अवगत कराया गया। ताकि सभी लोग अपना नेता चुन सके। उन्होंने बताया कि अगर समाज के सभी वर्गों को मतदान के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाएगा।
तो शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है। युवा पीढ़ी द्वारा लोगों को जागरूक किया जा सकता है, कि मतदान कितना आवश्यक है युवाओं को इसमें बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए ताकि वह लोगों को भी से ज्यादा जागरूक कर सके। इस कार्यक्रम में लगभग 40 लोगों ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से विपिन शर्मा, विशाल ठाकुर ,यशु ठाकुर, रेखा ठाकुर, रोमा देवी ,साहिल शर्मा ।राहुल शर्मा। व अन्य लोगो ने भाग लिया।





