

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
01 नवंबर 2022
दून के पहाड़ी क्षेत्र जतरोग में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनन्द शर्मा ने कोंग्रेस प्रत्याशी राम कुमार के हक में की जनसभा
भाजपा और आप के कई नेता कोंग्रेस में शामिल
दून विधानसभा से कोंग्रेस के प्रत्याशी राम कुमार की तरफ से ग्राम पंचायत बनलगी के गांव जतरोग में एक जनसभा का आयोजन किया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा विशेष तौर पर पहुंचे। सबसे पहले राम कुमार ने हिमाचली टोपी ओर शाल ओड़ कर आनंद शर्मा को सम्मानित किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के पूर्व दून अध्यक्ष और राज्य किसान सेल के सचिव हेमराज चंदेल अपनी पूरी टीम के साथ कांग्रेस में शामिल हुई। आनंद शर्मा ने उनक ा स्वागत किया।
ओर वहीं भाजपा सरकार को जुमलों की पार्टी बताकर कहा कि न तो आजतक किसी के खाते में 15-15 लाख रुपये आये। नोटबंदी के समय जिस परेशानी का सामना जनता को करना पड़ा। इसे जनता आज तक भूला नही पाई। कोरोना काल मे भाजपा सरकार ने मरीजों को अस्पतालों की बजाए स्कूलों में बंद कर दिया। दवाईयो ओर इंजेक्शनों की काला बजारी की गई। दून से पूर्व भाजपा विधायक पर बरसते हुए राम कुमार ने कहा कि उनके कार्यकाल में सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। पूरे क्षेत्र में गुंडागर्दी का नंगा नाच पूर्व विधायक के समय मे हुआ है।
उन्होंने सिर्फ अपना ओर अपने परिवार का विकास किया है। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस समय मे पट्टा ओर कुठाड़ड़ में 2-2 एम्बुलेंस दी थी। जो वर्तमान बंद हो गई हैं। पट्टा में 24 घंटे स्वस्थ सुविधा कांग्रेस कार्यकाल में दी गई थी। वहां पर आज कोई डॉक्टर नही है।
वहीं आनंद शर्मा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की आज भाजपा के वो नेता भी प्रचार के लिए आ रहे हैं जिन्होंने हिमाचल सिर्फ नक्शे पर ही देखा है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल ओर दून की जनता समझदार है। उन्हें पता है कि किस पार्टी ने आजादी की लड़ाई लड़ी। कौन सी पार्टी ने भारत को विकास की ओर लेकर गई। मंहगाई पर भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। घरेलू गैस आम जनता की पहुंच से बाहर हो गई है। उन्होंने कहा कि जिला सोलन की सभी सीटें कोंग्रेस जीत रही है। उन्होंने ने जनता से चौधरी राम कुमार के हक में वोट डालने की अपील की।
इस मौके पर जिला सोलन कोंग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार,ब्लॉक कोंग्रेस के अध्यक्ष कुलतार ठाकुर, महिला मोर्चा की प्रधान वीना रघुवंशी, नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी मदन लाल, यूथ प्रेजिडेंट प्रज्वल गुप्ता, निधि चौधरी, अजितेश चौधरी, डॉक्टर अंशु, नरेश ठाकुर, आशीष शर्मा, घनशाम, सुरजीत चौधरी मौजूद रहे।
फोटो बद्दी 6
कैप्शन – जतरोग में आनंद शर्मा कांग्रेस की रैली को संबोधित करते हुए





