
#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो*
6 अगस्त 2024
मंड़ी की सांसद कंगना रनौत ने मंगलवार को आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। कंगना मंगलवार को रामपुर के समेज पहुंची जहां पर उन्होंने आपदा प्रभावितो से मुलाकात की और उनका दर्द जाना, जिन लोगों के परिजन लापता है उनसे भी कंगना ने मुलाकात की। रामपुर के समेज में बुधवार रात को बादल फटनेके बाद पूरा समेज गांव बाढ़ में बह गया। जिसमें 36 लोग अभी भी लापता है।
इसके बाद कंगना कुल्लू जिला के निरमंड़ में बागीपुल जाएगी, यहां पर भी एक परिवार के पांच लोगों सहित सात लोग बाढ़ में बह गए थे। इनमें से दो के शव बरामद कर लिए हैं जबकि पांच का अभी पता नहीं चल पाया है। कंगना ने आपदा राहत को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने कहा- मैं नहीं देखती स्टेट गवर्मेंट ने एक भी काम किया है, मलाणा जैसे क्षेत्र में अभी भी क्नेक्टिविटी नहीं हुई है, गांव के लोग खुद अपने हाथों से पुल बना रहे हैं। कंगना ने कहा कि राज्य सरकार की हालत सभी को पता है।
पिछली बार के विस्थापितों से वादा किया था कि केंद्र से जो फंड आया उससे 7-7 लाख सभी को दिए जाएंगे। क्या वो 7 लाख मिला? … पीएम नरेंद्र मोदी अवश्य पैकेज भेजेंगे, उन्होंने पिछली बार भी 1800 करोड़ का पैकेज भेजा था, अब भी भेजेंगे और वो जाएगा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को। मैं कहूंगी कि वो पैसे विस्थापितों मिलेगा या नहीं इस पर जांच शुरू जाए। यहां जो भी भ्रष्टाचार का नाच शुरू किया गया है उस पर लगाम लगाई जाए।





