आयाराम-गयाराम और धनबल की राजनीति करने वालों ने देवभूमि के जनादेश से धोखा किया

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

23 मार्च 2024

CM Sukhvinder Sukhu: Ayaram-Gayaram and those doing money power politics betrayed the mandate of Devbhoomi.

कांग्रेस के छह बागी विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट में लिखा कि आयाराम-गयाराम और धनबल की राजनीति करने वालों ने देवभूमि के जनादेश से धोखा करके आज अपना ठिकाना चुन लिया। आज वे उनके साथ बैठे हैं जिन्होंने ओपीएस मांगने पर कर्मचारियों का मजाक उड़ाया। जिन्होंने पेपर लीक घोटाला किया और युवाओं के रिजल्ट लटकाए। जो अपने फायदे के लिए महिलाओं के विरोध में खड़े हो गए, जिन्होंने देवभूमि के आदर्श व मूल्यों को अपनी बेईमानी व खरीद-फरोख्त वाली राजनीति से कुचला। लेकिन, लोकतंत्र में जनता जनार्दन है। पैसों के लिए अपना ईमान बेचने वाले, जनता का प्यार और समर्थन पैसों से नहीं खरीद सकते। जनता जवाब देगी।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news