आयुष विभाग ने खोखन में जांचा लोगों का स्वास्थ्य

कुल्लू,
आयुष विभाग कुल्लू द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत खोखन के आयुष आरोग्य मंदिर में ऑस्टियो आर्थराइटिस एवं मस्कुलोस्केलेटल विकारों से संबंधित रोगियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला आयुर्वेदिक अस्पताल कुल्लू के चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर के दौरान कुल 62 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त 17 रोगियों की कपिंग थेरेपी, 7 रोगियों का अग्निकर्म, 17 रोगियों का मर्म चिकित्सा उपचार किया गया। वहीं 23 रोगियों की रक्त शर्करा एवं 30 रोगियों के रक्तचाप की जांच भी की गई।
शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनुबाला गौतम, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशवंत ठाकुर, डॉ. राहुल वशिष्ठ, आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी आशा तथा अन्य प्रशिक्षित स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. सोनिया ने बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि आम जनता को निःशुल्क एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा……

Share the news