
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 मई 2023
कसौली गड़खल में इटरनल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने दिया नशे से दूर रहने का सन्देश जिस में नशामुक्ति के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए कलगीधर ट्रस्ट की इटरनल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने शनिवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन गड़खल चौक में किया। साथ ही अकाल नशा मुक्ति केंद्र के डॉक्टरों ने स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगो के स्वास्थ्य की जांच भी की। यह नाटक के गडखल बाजार के साथ चाबल रोड पर मंचित किया गया। नाटक की अध्यक्षता अकाल नशा मुक्ति केंद्र के डॉक्टर ऋषभ मितकरी और मनोवैज्ञानिक पूजा साहनी ने की। अकाल असिस्टेंट प्रोफेसर विधि पॉल और मनीषा भी मौजूद रहे नुक्कड़ नाटक के बाद नाटक देखने वाले लोगों के बीच नशे से दूर रहने से संबंधित साहित्य भी वितरित किया गया।
पूजा साहनी साइकोलॉजिस्ट ने बताया नशा दीमक की भांति हमारे समाज को खोखला किए जा रहा है। एक बार जो इसका आदि हो जाता है, फिर वे नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए अपराध तक को अंजाम देना शुरू कर देता है। यह इंसान का जीवन बरबाद कर देता है। इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए छात्रों को आगे आना चाहिए ओर समाज के जागरूक नागरिक होने का फर्ज निभाते हुए दूसरे लोगों को नशे के प्रति जागरूक करना चाहिए।
डॉक्टर ऋषभ मितकरी ने नशा उन्मूलन के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जो लोग हमेशा नशापान करते हैं, उन लोगों की जिंदगी दिन प्रतिदिन घटती जाती है ऐसे में अपनी जिंदगी नशे में खोने वाले लोगो को यह नहीं भूलना चाहिए कि वे अपना जीवन तो खतरे में डाल ही रहे हैं और अपनी जिंदगी के साथ-साथ परिवार की जिंदगी भी धीरे-धीरे खत्म करते जा रहे हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





