# इनरव्हील क्लब सोलन मिटाउन ने किया ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

4 मई 2023

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की डिमांड पर इनरव्हील क्लब सोलन मिटाउन द्वारा हॉस्पिटल परिसर में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान का कितना महत्व है, इसका अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई निकटतम व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा हाेता है।

रक्तदान कर हम जहां एक ओर किसी की जान बचाते हैं, वहीं दूसरी ओर इससे जबर्दस्त आत्म संतुष्टि मिलती है। कई लोग रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों के कारण रक्तदान करने से कतराते हैं, जबकि इससे कोई हानि नहीं होती बल्कि कई प्रकार लाभ होते हैं। अत: हम सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

इसी के चलते इनरव्हील क्लब सोलन मिड टाउन द्वारा आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इनरव्हील क्लब सोलन मिडटाउन की प्रधान मोनिका बंसल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की डिमांड पर आज उनके क्लब द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें हॉस्पिटल की डिमांड के अनुसार 30 यूनिट ब्लड लिया गया।

मोनिका बंसल ने शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग आकर रक्तदान करके जरूरतमद लोगों की सहायता करें।

नियमित रक्तदान करने से कैंसर सहित अन्य बीमारियाें का खतरा भी कम हो जाता है। रक्तदान से सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि हमारे शरीर का वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, एचबीएसएजी, एचसीवी, वीडीआरएल आदि जांचें हो जाती हैं।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news