
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
5 जुलाई 2023
इनरव्हील क्लब सोलन सिटी द्वारा सलोगड़ा पंचायत में अपेक्स हॉस्पिटल के साथ मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । इस दौरान करीब 100 लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच करवाया। इस दौरान सलोगड़ा पंचायत के उप प्रधान भूपेंद्र ने कैंप का शुभारंभ किया । इनरव्हील क्लब सोलन सिटी की प्रधान मोहिनी सूद द्वारा सभी को प्रशंसनीय पत्र देकर सम्मानित किया।
शिविर के दौरान अपेक्स हॉस्पिटल से विशेषज्ञ डॉक्टर लोकेश ममगई ने सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपैक्स हॉस्पिटल द्वारा समय-समय पर इस तरीके के कैंप का आयोजन किया जाता है जहां पर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्होंने इनरव्हील क्लब सोलन सिटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था प्रधान मोहिनी सूद के नेतृत्व बेहतरीन कार्य कर रही है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





