उद्घोषित अपराधी बली राम गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कुल्लू — उद्घोषित अपराधी सेल, कुल्लू की टीम ने 25 मार्च 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार अभियोग संख्या 174/19 दिनांक 17 जुलाई 2019, धारा 379 IPC थाना सदर कुल्लू में वांछित आरोपी बली राम (39 वर्ष) पुत्र थाली राम, निवासी गाँव चौक, डा. सोमनचनी, तहसील बाली चौकी, जिला कुल्लू को फोरलेन के समीप बड़ा भुईन बस स्टॉप से धर दबोचा गया।

उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय JMFC, कुल्लू द्वारा 28 जुलाई 2025 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Share the news