#उद्धव का बड़ा हमला- कर्नाटक के CM के खिलाफ बोलने की शिंदे की हिम्मत नहीं*

shiv sena maharashtra eknath shinde basavaraj bommai

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

25 नवंबर 2022

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे में कर्नाटक के मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने का साहस नहीं है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के इस दावे के बाद यह विवाद पैदा हो गया है कि महाराष्ट्र के कई सीमावर्ती गांव कभी उनके राज्य का हिस्सा बनना चाहते थे।

ठाकरे ने शिंदे पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘क्या हमने अपना साहस खो दिया है क्योंकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री आसानी से महाराष्ट्र के गांवों पर दावा कर रहे हैं।” इस बीच, राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘कर्नाटक के मुद्दे से भाग नहीं सकती है।’

Share the news