
ख़बर अभी अभी नाहन ब्यूरो
24 मई 2024
जिला दंडाधिकारी सुमित खिमटा ने आज यहां जानकारी दी की जिला सिरमौर के नाहन स्थित चौगान मैदान में 24 मई 2024 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के दृष्टिगत प्रातः 8 बजे से दोपहर एक बजे तक नाहन के आईटीआई से बस्ती चौक ( दिल्ली गेट होते हुए) सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध रहेगी।
सुमित खिमटा ने बताया की प्रातः 08 बजे से दोपहर एक बजे तक नाहन के बस्ती चौक से राजकीय उद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तक केवल आपातकालीन वाहन आवाजाही कर सकेंगे।





