
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
25 जुलाई 2023

चंबा तीसा मुख्य मार्ग पर बीती रात को हुई मूसलाधार बारिश के बाद हर जगह तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। सड़कों पर जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। ऐसे में वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह से बंद हो गई है और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीती रात को हुई मूसलाधार बारिश से चंबा तीसा मुख्य मार्ग उपमंडल मुख्यालय तीसा के पास अवरुद्ध हो गया है। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। ऐसे में उपमंडल मुख्यालय तीसा का संपर्क शेष दुनिया से कट चुका है और लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग अब जगह-जगह से बंद पड़े मार्ग को बहाल करने में जुट गया है, ताकि जल्द से जल्द लोगों को राहत मिल सके।
जाहिर सी बात है कि जिला चंबा में जिस तरीके से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में हर जगह कुदरत ने अपना कहर बरपाया है और हर जगह तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। भारी बारिश से अधिक नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





