
शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री का कुशलक्षेम पूछा। आस्था हाल ही में एक दुर्घटना में घायल हो गई थीं। सीएम ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उधर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 24 मई को प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली जाएंगे। दिल्ली में मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की बैठक प्रस्तावित है। इसमें राज्य के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया है। सीएम पीएम से तुर्की से आ रहे सेब का मामला भी उठाएंगे। आयात शुल्क बढ़ाने की मांग की जाएगी।





