उप मुख्यमंत्री ने पी. पी. माधवन के निधन पर जताया शोक

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

17 दिसंबर 2024

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस ससंदीय दल के अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव रहे पी.पी. माधवन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। पी.पी. माधवन का अपने काम के प्रति अटूट समर्पण और निस्वार्थ सेवा को हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने गहरा दुःख जताते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोक स्तब्ध परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम परिवार जनों के साथ खड़े है।

Share the news