
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
19 जून 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में टीबी उन्मूलन की दिशा में ऊना की सात वर्षीय बेटी नलिनी व किन्नौर के पंचायत प्रधान ज्ञान सिंह के प्रयासों को सराहा। पीएम ने इसे हिमाचल के लिए गर्व का अवसर बताते हुए इससे अन्य लोगों को प्रेरणा मिलने की बात कही है। मोदी ने भारत को टीबी मुक्त बनाने की बात पर विशेष बल दिया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों के साथ टीबी के खिलाफ मुहिम में लगे लोगों की सराहना की।
ऊना जिले की सात वर्षीय नलिनी सिंह निक्षय मित्र बनकर क्षय रोग ग्रसित बच्चों की मदद कर रही है। नलिनी सिंह के इस प्रयास की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में जिक्र किया। नलिनी सिंह हर माह खुद को मिलने वाले जेब खर्च से निक्षय किट तैयार करती हैं। इस किट में क्षय रोग से ग्रसित मरीज को पौष्टिक आहार, राशन व अन्य जरूरी सामग्री मुहैया करवाई जा रही है। इससे क्षय रोग से ग्रसित मरीजों के क्षय रोग को हराने में काफी मदद मिलती है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





