# ऊना के अंब में बीच सड़क पलटा टेंपो # बैलेंस बिगड़ने से एक्सीडेंट|

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

7 मई 2023

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के उपमंडल अंब के कुठियाड़ी में एक टेंपो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पलट गया, जिसमें टेंपो चालक मनजीत सिंह पुत्र मेघाराम घायल हो गया। लोगों ने मंजीत सिंह को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। SHO अंब आशीष पठानिया ने हादसे की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मनजीत सिंह शनिवार सुबह धुसाड़ा में मुर्गी के चूजे छोड़ वापस दसूहा जा रहा था। रास्ते में कुठियाड़ी के पास अचानक उसके टेंपू के आगे आवारा पशु आ गए, जिन्हें बचाने के लिए उसने जैसे ही ब्रेक लगाई, टेंपो सड़क के साथ लगी रेलिंग से टकराने के बाद वापस ऊना की तरफ घूम गया और पलट कर उल्टा हो गया।

टेंपो की छत नीचे हो गई, जबकि टायर ऊपर उठ गए। गनीमत यह रही कि इसमें टेंपो चालक मनजीत सिंह को हल्की चोटें आईं और उसके साथ बैठा क्लीनर बाल-बाल बच गया। लोगों ने उसे 108 एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। पुलिस ने हादसास्थल का मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news