
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
5 जून 2023
ऊना के मैहतपुर सब्जी मंडी के पास पुलिस ने पंजाब निवासी दो युवकों को 21.19 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। शुक्रवार को आरोपियों की दोबारा कोर्ट में पेशी होगी।
जानकारी के अनुसार थाना मैहतपुर की पुलिस सोमवार शाम देर शाम गश्त कर थी। इस दौरान दो युवक बाइक पर तेज रफ्तार में आए और पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस पार्टी ने बड़ी मुश्किल से बाइक सवारों को काबू किया। इस दौरान एक आरोपी ने अपनी जेब से पॉलीथीन का पैकेट निकाला और गली में फेंक दिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पैकेट को बरामद कर लिया। जांच करने पर पैकेट में हेरोइन बरामद हुई, इसका वजन 21.19 ग्राम पाया गया। आरोपियों की पहचान बाइक चालक सुरिंद्र सिंह, निवासी गंगुवाल, तहसील नंगल, जिला रोपड़ पंजाब और गुरजीत सिंह (25), निवासी धुरी, जिला संगरुर पंजाब के तौर पर हुई।
वहीं दूसरे मामले में थाना सदर पुलिस टीम ने 3.77 ग्राम हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार थाना सदर पुलिस की टीम यातायात जांच के लिए बहडाला में मौजूद थी। इस दौरान एक कार बड़ी तेज रफ्तार में आई। पुलिस पार्टी को देखकर कार चालक कार सहित भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। गाड़ी में दो लोग सवार थे। उनकी तलाशी लेने पर उसके पास 3.77 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों में कार चालक मलकियत सिंह, निवासी स्वामीपुर बाग, तहसील नंगल, जिला रोपड़ पंजाब एवं साथ बैठे व्यक्ति की पहचान सौरभ, निवासी वनगढ़, तहसील एवं जिला ऊना के तौर पर हुई। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





