# ऊना के विपिन कुमार की पाकिस्तान की जेल में मौत, पाक रेंजरों ने सौंपा शव |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

4 मई 2023

Una Vipin died in Pakistan jail, Pak Rangers handed over the dead body

टाहलीवाल नगर पंचायत के चेयरमैन प्रकाश चंद और वाइस चेयरमैन गुरनाम सिंह ने बताया कि करीब 10 साल पहले विपिन अचानक गायब हो गए थे। काफी तलाश करने के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला, तो पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के नंगलकलां गांव के रहने वाले विपिन कुमार का शव बुधवार को पाकिस्तान से भारत लाया गया। पाक रेंजर्स ने जीरो लाइन पर शव बीएसएफ के हवाले किया।  ऊना के नायब तहसीलदार राजन शर्मा और मृतक के भाई चिरंजी लाल व नगर पंचायत के चेयरमैन प्रकाश चंद शव लेने सुबह ही एंबुलेंस लेकर पहुंच गए थे।

औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नायब तहसीलदार समेत पारिवारिक सदस्य शव लेकर ऊना पहुंचे। टाहलीवाल नगर पंचायत के चेयरमैन प्रकाश चंद और वाइस चेयरमैन गुरनाम सिंह ने बताया कि करीब 10 साल पहले विपिन अचानक गायब हो गए थे। काफी तलाश करने के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला, तो पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई।

एक माह पहले इंटेलिजेंस ने परिवार को सूचना दी कि विपिन पाकिस्तान की जेल में बंद हंै और अब 2 अप्रैल को सूचना दी गई कि उनकी जेल में मौत हो गई है। जेसीपी अटारी पर तैनात पंजाब पुलिस के प्रोटोकाल अधिकारी अरुण माहल ने बताया कि विपिन को पाकिस्तान में घुसपैठ किए जाने पर पकड़ लिया गया था।

उस पर केस दर्ज करने के बाद जेल में डाल दिया गया था। कुछ समय पहले विपिन की तबीयत खराब हो गई और 2 अप्रैल को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, हरोली के एसडीएम विशाल शर्मा ने बताया कि विपिन की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह अमृतसर में पल्लेदार का काम करता था। इस बीच कैसे पाकिस्तान पहुंच गया, इसकी जानकारी नहीं है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news