ऊना के सिस इंडिया लिमिटेड में भरे जाएंगे 100 पद

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

5 जून 2023

ऊना मैसर्ज सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड सुपरवाइजर (केवल पुरुष) और ग्रेजुएट ट्रेनी ऑफिसर (केवल पुरुष) वर्ग में 100 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार वीरवार छह जुलाई को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा।

जानकारी के अनुसार सुरक्षा गार्ड सुपरवाइजर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा ग्रेजुएट ट्रेनी ऑफिसर पद के लिए स्नातक तक की पढ़ाई निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड सुपरवाइजर और ग्रेजुएट ट्रेनी ऑफिसर के पदों हेतु आयु 21 से 37 वर्ष, शारीरिक लंबाई 160 सेंटीमीटर अथवा इससे अधिक, शारीरिक वजन 56 किलोग्राम से अधिक और 95 किलोग्राम से कम होना चाहिए।

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226063 पर संपर्क किया जा सकता है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news